Friday, 12 July 2019

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता आज नई दिल्ली में होगी

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता आज नई दिल्ली में होगी

भारत और अमेरिका द्विपक्षीय और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज नई दिल्ली में व्यापार वार्ता करेंगे।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण और मध्य एशिया के सहायक अमेरिकी प्रतिनिधि क्रिस्टोफर विल्सन कर रहे हैं।

भारतीय पक्ष का नेतृत्व वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

यूएसटीआर का प्रतिनिधिमंडल आज वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात करेगा।

यह जी 20 शिखर सम्मेलन के बाद व्यापार के मुद्दों पर पहली बैठक होगी।

No comments:

Post a Comment