Monday, 22 July 2019

रविंदर मलिक ने मिस्टर साउथ एशिया का खिताब जीता

रविंदर मलिक ने मिस्टर साउथ एशिया का खिताब जीता

भारतीय बॉडी बिल्डर रविंदर कुमार मलिक ने मिस्टर साउथ एशिया का खिताब जीता है।

उन्हें कल काठमांडू में 12 वीं दक्षिण एशियाई बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में समग्र चैंपियन का ताज पहनाया गया।

80 किलो वर्ग के विजेता मलिक को नौ सीनियर पुरुष भार वर्ग के विजेताओं में सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर चुना गया।

अफगानिस्तान ने 535 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल करके टीम चैम्पियनशिप जीती। मेजबान नेपाल 445 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि भारत 380 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

अफगानिस्तान ने छह स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते। नेपाल ने तीन स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य और भारत ने चार स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक जीता।

मालदीव ने तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते, पाकिस्तान ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य जीते, जबकि भूटान कांस्य पदक के साथ अंतिम स्थान पर रहा।

नेपाल बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दक्षिण एशियाई बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में कुल 91 बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment