Saturday, 22 June 2019

ढाका में आयोजित हो रहा पहला बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव

ढाका में आयोजित हो रहा पहला बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव

बांग्लादेश का पहला अंतर्राष्ट्रीय थिएटर महोत्सव बांग्लादेश की शिल्पकला अकादमी ढाका में आयोजित किया जा रहा है।

सप्ताह भर चलने वाले इस महोत्सव में सात देशों के आठ मंडलों द्वारा थियेटर और कठपुतली शो शामिल होंगे।

रवींद्रनाथ टैगोर की नृत्य-नाटिका 'मायार खेला' कल शाम उत्सव की उद्घाटन प्रस्तुति के रूप में प्रदर्शित की गई।

यह महोत्सव बांग्लादेश के संस्कृति मामलों के मंत्रालय की पहल पर आयोजित किया जा रहा है।

  महोत्सव में भारत, बांग्लादेश, रूस, चीन, फ्रांस, वियतनाम और नेपाल के रंगमंच समूह शामिल हुए हैं।

No comments:

Post a Comment