Monday, 24 June 2019

2025 तक टीबी उन्मूलन के लिए सरकार ने राष्ट्रीय रणनीतिक योजना विकसित की

2025 तक टीबी उन्मूलन के लिए सरकार ने राष्ट्रीय रणनीतिक योजना विकसित की

सरकार ने 2025 तक तपेदिक (टीबी) को समाप्त करने के लक्ष्य के साथ एक राष्ट्रीय रणनीतिक योजना विकसित की है।

भारत में सालाना 27.4 लाख अनुमानित टीबी के मामले हैं, जो निरपेक्ष संख्या के मामले में सबसे अधिक है।

देश में टीबी के अनुमानित मामले पिछले वर्ष की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 के लिए 204 प्रति लाख जनसंख्या है।

भारत प्रति लाख जनसंख्या पर टीबी के मामलों में दुनिया में 35 वें स्थान पर है।

पिछले साल 5 लाख 62 हजार से अधिक मरीज टीबी से ठीक हुए थे।

No comments:

Post a Comment