Monday, 12 August 2019

सौरभ वर्मा ने हैदराबाद ओपन खिताब जीता

सौरभ वर्मा ने हैदराबाद ओपन खिताब जीता

बैडमिंटन में, राष्ट्रीय चैंपियन, सौरभ वर्मा ने आज हैदराबाद ओपन में पुरुष एकल खिताब जीता।

उन्होंने सिंगापुर के लोह कीन यू को 52 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में 21-13, 14-21, 21-16 से हराया।

मध्य प्रदेश के सौरभ ने इस साल मई में स्लोवेनियाई इंटरनेशनल जीता था।

उन्होंने पिछले साल डच ओपन और रूसी ओपन में दो सुपर 100 खिताब भी जीते थे।

शीर्ष वरीयता प्राप्त अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी, हालांकि, महिला युगल में उपविजेता रहीं।

शिखर संघर्ष में वे बाक हा न और जंग क्यूंग इउन के कोरियाई संयोजन में 17-21, 17-21 से हार गए।

No comments:

Post a Comment