Friday, 1 February 2019

सरकार ने 7.8 लाख से अधिक किफायती घरों के निर्माण को मंजूरी दी

सरकार ने 7.8 लाख से अधिक किफायती घरों के निर्माण को मंजूरी दी

सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी गरीबों के लाभ के लिए चार लाख 78 हजार 670 अधिक किफायती घरों के निर्माण को मंजूरी दी है।

  आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा, नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति की 42 वीं बैठक में मंजूरी दी गई।

कुल घरों में से, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक लाख से अधिक घरों को मंजूरी दी गई है।

उत्तर प्रदेश के लिए स्वीकृत मकानों की संख्या 91 हजार से अधिक, तमिलनाडु के लिए 68 हजार, मध्य प्रदेश के लिए 35 हजार और केरल के लिए 25 हजार से अधिक है।

No comments:

Post a Comment