Sunday, 10 February 2019

मथुरा में मेगा फूड पार्क की आधारशिला रखी

मथुरा में मेगा फूड पार्क की आधारशिला रखी


केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने मथुरा में छाता-बरसाना रोड पर एक मेगा फूड पार्क का शिलान्यास किया।

पार्क पांच हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगा और लगभग 25,000 किसानों को लाभान्वित करेगा।

यह उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ा बढ़ावा साबित होगा।

  लगभग 121 करोड़ रुपये की लागत से 57 एकड़ से अधिक भूमि में मेगा फूड पार्क स्थापित किया जा रहा है।

केंद्र ने परियोजना को 50 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को भी मंजूरी दी है।

No comments:

Post a Comment