Saturday, 2 November 2019

दिल्ली में 7 वीं भारत-अमेरिकी आर्थिक और वित्तीय भागीदारी बैठक

दिल्ली में 7 वीं भारत-अमेरिकी आर्थिक और वित्तीय भागीदारी बैठक

7 वीं भारत - अमेरिकी आर्थिक और वित्तीय भागीदारी बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने बहु -पक्षीय विषयों पर आपसी सहयोग को और बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों का जायजा लिया जिसमें धन-शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण से मुकाबला करना शामिल है।

दोनों पक्षों ने न केवल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए नीतियों पर चर्चा की बल्कि वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने के लिए दोनों देशों द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर भी विचार-विमर्श किया।

उन्होंने बुनियादी ढांचे में निवेश और वित्तीय संबंधों को गहरा करने के लिए पूंजी प्रवाह पर भी चर्चा की।

No comments:

Post a Comment