Monday, 7 October 2019

वित्त मंत्रालय 14 अक्टूबर से बजटीय कवायद शुरू करेगा

वित्त मंत्रालय 14 अक्टूबर से बजटीय कवायद शुरू करेगा

वित्त मंत्रालय 14 अक्टूबर से 2020-21 के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की कवायद शुरू करेगा।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के बजट प्रभाग के एक बजट परिपत्र के अनुसार, बजट पूर्व या संशोधित अनुमान बैठकें इस महीने की 14 तारीख से शुरू होंगी।

व्यय सचिव द्वारा अन्य सचिवों और वित्तीय सलाहकारों के साथ विचार-विमर्श पूरा होने के बाद 2020-21 के लिए बजट अनुमानों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बजट पूर्व बैठकें नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी रहेंगी।

No comments:

Post a Comment