Monday, 11 March 2019

17 वें लोकसभा चुनाव की घोषणा; 7 चरणों में आयोजित किया जाएगा

17 वें लोकसभा चुनाव की घोषणा; 7 चरणों में आयोजित किया जाएगा

दुनिया में सबसे बड़ा चुनाव अगले महीने की 11 तारीख से शुरू होगा जब भारत देश की 17 वीं लोकसभा का चुनाव करने के लिए मतदान करेगा।

29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के नब्बे करोड़ मतदाता 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में 543 लोकसभा सदस्यों का चुनाव करेंगे।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होंगे।

चुनावों की घोषणा के साथ पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कल शाम नई दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

  मतगणना 23 मई को होगी।

No comments:

Post a Comment