Saturday, 18 May 2019

जेट एयरवेज की विदेशी उड़ान सीटें आवंटित करने के लिए एसओपी

जेट एयरवेज की विदेशी उड़ान सीटें आवंटित करने के लिए एसओपी

नागर विमानन मंत्रालय अस्थायी आधार पर जेट एयरवेज की विदेशी उड़ान सीटें आवंटित करने के लिए एक पारदर्शी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाएगा।

मंत्रालय ने एयरलाइंस से घरेलू स्लॉट और अंतरराष्ट्रीय यातायात अधिकारों की उनकी आवश्यकता की पुष्टि करने के लिए कहा था।

विश्लेषण के बाद एक पारदर्शी एसओपी विकसित किया जाएगा जिसके आधार पर अधिकार दिए जाएंगे।

  भारतीय एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जेट एयरवेज के विदेशी उड़ान अधिकारों के अस्थायी आवंटन पर एक बैठक आयोजित की गई थी

सभी एयरलाइनों ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ान अधिकार प्राप्त करने के लिए अनुरोध किया है।

  ऐसे अधिकारों का आवंटन अस्थायी होगा और जेट एयरवेज के पुनरुद्धार के अधीन होगा।

No comments:

Post a Comment